मारपीट करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खुटहरी गांव की एक महिला ने थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही शशि कुमार साह के विरुद्ध जबरन छेड़खानी करने व विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र के खुटहरी गांव की एक महिला ने थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही शशि कुमार साह के विरुद्ध जबरन छेड़खानी करने व विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. महिला ने अपने लिखित बयान में बताया है कि वह अपने घर के पास काम कर रही थी तभी उक्त व्यक्ति ने उसे जबरदस्ती हाथ पकड़कर अपने घर में खींच लिया और बुरी नीयत से छेड़खानी करते हुए नाजायज संबंध बनाने का प्रयास किया. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गयी, जिससे वह घायल हो गयी. मारपीट के दौरान उसके गले से मंगलसूत्र भी छीन लिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन