कटोरिया रेफरल अस्पताल में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन

कटोरिया स्थित रेफरल अस्पताल में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का मंगलवार को शुभारंभ हुआ.

विज्ञापन

बीडीओ देवाशीष कुमार ने चिकित्सा प्रभारी को टेबलेट खिलाकर किया उदघाटन

कटोरिया. कटोरिया स्थित रेफरल अस्पताल में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का मंगलवार को शुभारंभ हुआ. बीडीओ देवाशीष कुमार ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार को फाइलेरिया की दवा खिलाकर उक्त कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन किया. इस क्रम में उपस्थित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने दवा खाकर लोगों को इसके महत्व के प्रति जागरूक किया. बीडीओ देवाशीष कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर दवा का सेवन व जनजागरूकता से इस बीमारी को जड़ से समाप्त किया जा सकता है. उन्होंने इस फाइलेरिया उन्मूलन अभियान से जुडे सभी स्वास्थ्यकर्मियों को घर-घर तक दवाई पहुंचाने व लोगों को महत्व समझा कर प्रेरित व जागरूक करने की भी जिम्मेवारी दी. इस मौके पर हेल्थ मैनेजर अमरेश कुमार, चिकित्सक डॉ मुकेश कुमार, एएनएम प्रियंका कुमारी, स्नेहलता, स्वास्थ्यकर्मी मनीष कुमार, अमित कुमार, दिनेश कुमार, संजय कुमार, राजेश कुमार आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन