पैक्स से धान हस्तांतरण में विलंब पर 10 बीसीओ से स्पष्टीकरण
Updated at : 16 Feb 2026 7:12 PM (IST)
विज्ञापन

धान खरीद प्रक्रिया में सीएमआर की आपूर्ति और धान हस्तांतरण में हो रही विलंब चुनौती बनी हुई है.
विज्ञापन
11 हजार 965 किसानों से 81 हजार 661 एमटी धान की खरीद पूरी
बांका. धान खरीद प्रक्रिया में सीएमआर की आपूर्ति और धान हस्तांतरण में हो रही विलंब चुनौती बनी हुई है. पैक्स से मिलर को समतुल्य धान हस्तांतरण नहीं होने पर डीसीओ से 10 बीसीओ से स्पष्टीकरण तलब किया गया है. स्पष्टीकरण का जवाब 24 घंटे के अंदर उपलब्ध कराने को कहा गया है. स्पष्टीकरण का जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर नियमानूकूल कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही गयी है. जिन बीसीओ से स्पष्टीकरण पूछा गया है, उसमें अमरपुर बीसीओ सुबोध कुमार सिंह, बेलहर बीसीओ श्यामलाल गुप्ता, जितेंद्र कुमार, चांदन बीसीओ ओंकार कुमार, धोरैया बीसीओ अजय कुमार, संजीव कुमार, फुल्लीडुमर बीसीओ शैलगी सेन व शंभुगंज बीसीओ विपिन कुमार शामिल है.धान खरीद में 12 दिन शेष, लक्ष्य से 38 प्रतिशत दूर
विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, इस वित्तीय वर्ष में अबतक 11 हजार 965 किसानों से 81 हजार 661 एमटी धान की खरीददारी हुई है, जो लक्ष्य का 62.25 प्रतिशत है. ऐसे में लक्ष्य पूर्ति के लिए अब भी जिला 38 प्रतिशत दूर है. इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए 12 दिन शेष है. विभागीय समीक्षा के क्रम में पाया गया है कि अमरपुर प्रखंड के सलेमपुर, बेलहर के लौढ़िया व रघुनाथपुर, चांदन के चांदवारी, धेारैया के गचिया बसबिट्टा, काठबनगांव बिरबलपुर, सिक्षत बलियास, फुल्लीडुमर के तेलिया पहाड़, शंभुगंज के कामतपुर पैक्स के द्वारा सीएमआर आपूर्ति के उपरांत धान का हस्तांतरण संबंधित मिल को नहीं किया गया है. विभागीय मार्गदर्शिका में स्पष्ट उल्लेख है कि सीएमआर की आपूर्ति के तीन दिनों के अंदर धान का हस्तांतरण अनिवार्य रूप से कर देना है. उन्होंने सभी बीसीओ को अपनी उपस्थिति में जीपीएस युक्त वाहन का व्यवस्था कराते हुए संबंधित मिल को धान का हस्तांतरण सुनिश्चित कराने की बात कही है. वहीं दूसरी ओर देखा जाय तो एफआरके और सीएमआर आपूर्ति जैसी प्रक्रियाएं अब भी जटिल बनी हुई है. इस वजह से खरीद के लक्ष्य को पूरा करने में कठिनाई उत्पन्न हो रही है. बहरहाल, धान खरीद में अभी रजौन प्रखंड सबसे आगे दिख रहा है. यहां 11 हजार 459 एमटी और इसी प्रकार बेलहर में भी 11 हजार 441 एमटी धान खरीद हुई है. सबसे कम उपलब्धि वाले प्रखंडों में धोरैया 2970, फुल्लीडुमर 5027 व बाराहाट 5397 एमटी शामिल है. साथ ही धान का हस्तांतरण समय पर नहीं होने की वजह से चक्रिय व्यवस्था प्रभावित होती है और समिति का ब्याज तेजी से बढ़ता है.पैक्स अध्यक्ष व प्रबंधक को धान हस्तांतरण के लिए लिखा पत्र
धान क्रय की अंतिम समय सीमा को देखते हुए डीसीओ ने अमरपुर के सलेमपुर, बेलहर के लौढ़िया, रघुनाथपुर, चांदन के चांदवारी, धोरैया के गचिया बसबिट्टा, काठबनगांव बिरबलपुर, सिक्षत बलियास, फुल्लीडुमर के तेलिया पहाड़ व शंभुगंज प्रखंड के कातपुर पैक्स के अध्यक्ष व प्रबंधक को सीएमआर की आपूर्ति के उपरांत धान हस्तांतरण मिल को करने के लिए पत्राचार किया है. कहा है कि निर्धारित समय पर धान का हस्तांतरण नहीं करने से नियमानुकूल विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी.प्रखंडवार धान खरीद की स्थिति
अमरपुर : 8550 एमटीबांका : 7191 एमटीबाराहाट : 5397 एमटीबौंसी : 8160 एमटीबेलहर : 11441 एमटीचांदन : 6536 एमटीधोरैया : 2970 एमटीकटोरिया : 6163 एमटी फुल्लीडुमर : 5027 एमटी रजौन : 11459 एमटी शंभुगंज : 8816 एमटी
सीएमआर की आपूर्ति के उपरांत धान हस्तांतरण में हो रहे विलंब को लेकर चिह्नित बीसीओ से स्पष्टीकरण पूछा गया है. साथ ही इस संबंध ठोस निर्देश दिये गये हैं. कोशिश है कि अंतिम समय सीमा तक न केवल धान की खरीद पूरी की जाय, बल्कि सीएमआर की आपूर्ति के साथ धान का हस्तांतरण भी पूर्ण हो.मो जैनुल आबदीन अंसारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, बांका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




