बाथरूम में गिरने से वृद्ध महिला की मौत
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन
प्रखंड के बसबिट्टा गांव में रविवार की सुबह बाथरूम में गिरने से एक महिला की मौत हो गयी. 65 वर्षीय चंपकलता देवी पत्नी ब्रह्मदेव मंडल करीब आठ बजे बाथरूम में शौच के लिए गयी
विज्ञापन
धोरैया.
प्रखंड के बसबिट्टा गांव में रविवार की सुबह बाथरूम में गिरने से एक महिला की मौत हो गयी. 65 वर्षीय चंपकलता देवी पत्नी ब्रह्मदेव मंडल करीब आठ बजे बाथरूम में शौच के लिए गयी. काफी देर तक न निकलने पर परिजनों ने आवाज लगायी, लेकिन भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई. किसी अनहोनी की आशंका से सहम उठे स्वजन ने दरवाजा खोला तो देखा चंपकलता देवी बाथरूम में गिरी पड़ी थी. आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया लेकर आये, जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर के अनुसार महिला की मृत्यु अस्पताल पहुंचने से पूर्व हो चुकी थी.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन