पंजवारा-ढाकामोड़ मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गोड्डा के बुजुर्ग गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

सड़क हादसे की सांकेतिक तस्वीर.
बांका जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल को बेहतर इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल रेफर किया गया है.
पंजवारा बांका से गौरव कश्यप की रिपोर्ट
Banka Road Accident: बांका जिले के पंजवारा-ढाकामोड़ मुख्य सड़क मार्ग पर मंगलवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी. हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.
गोड्डा के सरवा गांव के रहने वाले हैं घायल
घायल की पहचान झारखंड के गोड्डा जिले के सरवा गांव निवासी बास्की ततवा के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, वह अपनी मोटरसाइकिल से बाराहाट की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बिक्रमपुर मोड़ के समीप पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
टक्कर के बाद बुजुर्ग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल बाराहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया.
बेहतर इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल रेफर
चिकित्सकों ने बुजुर्ग की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, गोड्डा रेफर कर दिया. घटना के बाद अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की तलाश की जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
ये भी पढ़ें : अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर अमरपुर में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










