भागलपुर–हंसडीहा हाईवे हादसे में 55 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम

Updated:
विज्ञापन
भागलपुर–हंसडीहा हाईवे हादसे में 55 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये थे.

विज्ञापन

बौंसी. भागलपुर-हंसडीहा राष्ट्रीय राजमार्ग पर 9 फरवरी को हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 55 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गयी. हादसे के बाद से जिंदगी और मौत से जूझ रहे बुजुर्ग ने बुधवार को सिलीगुड़ी में अंतिम सांस ली, जिससे परिजनों में मातम पसर गया. जानकारी के अनुसार, बौंसी थाना क्षेत्र के सांझोतरी गांव के समीप दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गयी थी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये थे. हादसे में कमरा डोल गांव निवासी धर्मेंद्र हांसदा के 26 वर्षीय पुत्र सुमन हांसदा तथा सांझोतरी गांव निवासी मोहन मांझी के 55 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार बुरी तरह जख्मी हो गये थे. घायलों को तुरंत रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया था. श्रवण कुमार की हालत लगातार बिगड़ती देख चिकित्सकों ने उन्हें सिलीगुड़ी ले जाने की सलाह दी. जहां इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मृत्यु हो गयी. गुरुवार को परिजन शव को लेकर बौंसी थाना पहुंचे. पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. घटना को लेकर परिजनों द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मृतक अपने पीछे पत्नी शकुंना देवी और 10 वर्षीय एकमात्र पुत्री सोनी कुमारी को छोड़ गये हैं. घर के कमाने वाले सदस्य की असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी शोक की लहर है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन