बेगुसराय जिला निवासी वृद्ध श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत
Updated at : 15 Feb 2026 6:44 PM (IST)
विज्ञापन

सुल्तानगंज टू बाबाधाम कच्ची कांवरिया पथ पर सुईया थाना अंतर्गत टंगेश्वर गांव के निकट स्थित बेगुसराय धर्मशाला परिसर में रविवार को हार्ट अटैक से बेगुसराय जिला निवासी श्रद्धालु की मौत हो गयी
विज्ञापन
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर अखंड संकीर्तन में भाग लेने पहुंचे थे शिवभक्त
कटोरिया (बांका).
सुल्तानगंज टू बाबाधाम कच्ची कांवरिया पथ पर सुईया थाना अंतर्गत टंगेश्वर गांव के निकट स्थित बेगुसराय धर्मशाला परिसर में रविवार को हार्ट अटैक से बेगुसराय जिला निवासी श्रद्धालु की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बेगुसराय जिला के मटिहानी प्रखंड अंतर्गत नयागांव थाना क्षेत्र के बलहपुर-पुनरवास गांव निवासी स्व नाथो पाठक के 85 वर्षीय पुत्र रामबहादुर पाठक उर्फ झिंगो पाठक के रूप में है. बेगुसराय धर्मशाला में शौच जाने के दौरान श्रद्धालु रामबहादुर पाठक गिरकर अचेत हो गए. उन्हें आनन-फानन में रेफरल अस्पताल लाया गया. यहां डाॅ मुकेश कुमार ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. साथी शिवभक्त शालीग्राम सिंह ग्राम मेनका, दुखहरण पाठक ग्राम बलहपुर व गोवर्द्धन सिंह ग्राम भेरवार ने बताया कि श्रद्धालु रामबहादुर पाठक अन्य पचास श्रद्धालुओं की टीम के साथ बेगुसराय धर्मशाला में गत 12 फरवरी से ही शुरू रामधुन व शिवधुन अखंड संकीर्तन में भाग ले रहे थे. मृतक रामबहादुर पाठक पूजा-पाठ कराने का पुश्तैनी कार्य करते थे. वे अपने पीछे तीन पुत्र पंकज पाठक, राजनंदन पाठक व राम आधार पाठक सहित भरा-पूरा परिवार छोड गए. रेफरल अस्पताल से उपलब्ध कराए गए शव वाहन द्वारा मृत श्रद्धालु के शव को उनके गांव तक पहुंचाया गया.चार दिनों पूर्व भी बेगुसराय धर्मशाला में मधुबनी के कांवरिया की हुई थी मौत
गत 11 फरवरी बुधवार की देर रात्रि भी सुईया थाना अंतर्गत टंगेश्वर गांव स्थित बेगुसराय धर्मशाला में कांवर यात्रा के दौरान मधुबनी जिला के एक कांवरिया की हार्ट अटैक से मौत हो गयी थी. मृतक की पहचान घनश्याम मिश्र (58वर्ष) पिता स्व तेजनारायण मिश्र ग्राम परजुआर थाना अरेर, प्रखंड बेनीपट्टी जिला मधुबनी के रूप में हुई थी. पत्नी व भतीजा सहित गांव के करीब 54 श्रद्धालुओं के दल के साथ सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबाधाम जाने के दौरान बुधवार की देर रात्रि बेगुसराय धर्मशाला के समीप अचानक तबीयत बिगड़ने पर कांवरिया घनश्याम मिश्र को साथी कांवरियों ने अचेतावस्था में रेफरल अस्पताल कटोरिया लाया. यहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ विनोद कुमार ने जांच के बाद उन्हेें मृत घोषित कर दिया था.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




