होली पर डीजे प्रतिबंध व हुड़दंगियों पर सख्ती
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन
बंधुआ कुरावा थाना परिसर में सोमवार को होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक की गयी
विज्ञापन
बंधुआ कुरावा थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
बौंसी.
बंधुआ कुरावा थाना परिसर में सोमवार को होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने की. इस दौरान थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, पंचायत प्रतिनिधि तथा कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे.बैठक में होली के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से मंथन किया गया. थानाध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से कहा कि पर्व के अवसर पर डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. किसी भी सार्वजनिक स्थल पर तेज ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने आमजनों से प्रशासनिक निर्देशों का सख्ती से पालन करने तथा आपसी भाईचारा और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की. प्रशासन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, शराब के नशे में उत्पात मचाने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी. थानाध्यक्ष ने बताया कि होली के दौरान पुलिस की गश्ती दल लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जायेगी. इस अवसर पर पूर्व मुखिया संजय यादव, सरगुन यादव,कांति यादव, दिनेश मंडल, सुरेश कुमार, सहदेव यादव, अशोक कुमार सिंह, अनिल कुमार, अजय पासवान सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन