सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, धनकुंडनाथ धाम में लगा श्रद्धालुओं का तांता

Updated:
विज्ञापन

धनकुंडनाथ धाम की | Prabhat Khabar Network

सावन की अंतिम सोमवारी पर बांका के धनकुंडनाथ मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

विज्ञापन

धोरैया (बांका) : सावन माह की अंतिम सोमवारी पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही मंदिरों में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष गूंजते रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुप्रसिद्ध धनकुंडनाथ शिव मंदिर में दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की. सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतार लगी रही. मंदिर के बाहर पूरे दिन मेले जैसा नजारा देखने को मिला.

इसके अलावा भूमफोड़नाथ महादेव कुसमी, पटवा, धोरैया, तेवाचक, बटसार, जयपुर, उचडीहा और बेली समेत अन्य शिवालयों में भी दिनभर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा.

अंतिम सोमवारी को लेकर बाजारों में भी काफी चहल-पहल रही. श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन और मंदिर कमेटी के सदस्य सुरक्षा व व्यवस्था को लेकर मुस्तैद नजर आए. पूरे क्षेत्र में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन