धोरैया में राजद कार्यकर्ताओं की हुई बैठक, जनसंपर्क अभियान चलाने का लिया निर्णय

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान धोरैया में शनिवार को राजद कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष मजहर हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई.

विज्ञापन

धोरैया. प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान धोरैया में शनिवार को राजद कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष मजहर हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में मुख्य रूप से आगामी 6 जुलाई को प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं सभी कमेटी के सदस्यों के सम्मान समारोह आयोजित करने पर विचार विमर्श किया गया. साथ ही प्रखंड के सभी गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाने की बात कही गयी. बताया गया कि भ्रमण के क्रम में कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों के बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा घोषित सरकार बनने के बाद बिहार के सभी बहनों को माई बहिन मान योजना के तहत प्रत्येक माह ढाई हजार रुपये दिए जायेंगे. साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ा कर 1500 किए जायेंगे तथा प्रत्येक परिवार को 200 यूनिट बिजली फ्री उपलब्ध कराई जायेगी और किसानों को सिंचाई को मुफ्त बिजली देने की चर्चा की जायेगी. इसके अलावा सभी विभागों में रिक्त पदों पर बहाली करवाई जायेगी. बैठक में उमाशंकर सिंह, मो. अलाउद्दीन, गुंजन सिंह, शमशाद आलम, इंद्रदेव मंडल, दुर्योधन यादव आदि मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन