पारिवारिक कलह में दंपति को मारपीट कर किया घायल

Updated:
विज्ञापन

पारिवारिक कलह में दंपति को मारपीट कर किया घायल

विज्ञापन

कटोरिया. कटोरिया थाना क्षेत्र के डोमसरणी पंचायत अंतर्गत भेलवातरी गांव में पारिवारिक कलह में दंपति के साथ मारपीट की गयी. मारपीट में भेलवातरी गांव निवासी सोहन दास (32वर्ष) व उसकी पत्नी बिंदु देवी (27वर्ष) जख्मी हुए हैं. दोनों घायलों का रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया. घटना के संबंध में जख्मी बिंदु देवी ने अपनी मां दुलारी देवी, पिता द्वारिका दास ग्राम धनौछी, फुआ भोथवा देवी ग्राम गुहजोरा, जिजाजी नेवाजी दास व बड़ी दीदी रेखा देवी ग्राम कसियनमां के विरूद्ध कटोरिया थाना में लिखित आवेदन दी है. पीड़िता रेखा देवी ने बताया कि गत शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे घरेलू विवाद में मायके से मां व पिताजी ने पहुंच कर विवाद का निपटारा कर दिया था. फिर दोनों अपने घर चले गये थे. पुन: शनिवार को माता-पिता के अलावा फुआ, जिजाजी व बड़ी दीदी घर पर पहुंचे और पति सोहन दास को ढूंढने लगे. जब पति खेत तरफ से घर आए, तो उक्त लोगों ने मारपीट करनी शुरू कर दी. पीड़िता ने बताया कि मुझे भी जिजाजी ने खींच कर अपने साथ घर से ले जाने की कोशिश की. साथ ही कहा कि तुम इस घर में नहीं रहना, तुम्हारी दूसरी जगह शादी करा देंगे. शोर सुनकर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया. फिर थाना पहुंच कर लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी. कटोरिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन