उपभोक्ता ने मीटर जब्त करने पहुंचे एसडीओ का किया घेराव, दो घंटे तक हुआ हंगामा

Updated at : 04 Sep 2024 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
उपभोक्ता ने मीटर जब्त करने पहुंचे एसडीओ का किया घेराव, दो घंटे तक हुआ हंगामा

प्रखंड के बटसार गांव में बिजली चोरी को लेकर छापामारी करने पहुंचे रजौन एसडीओ राकेश रंजन को एक उपभोक्ता के परिवार ने घेराव किया.

विज्ञापन

धोरैया. प्रखंड के बटसार गांव में बिजली चोरी को लेकर छापामारी करने पहुंचे रजौन एसडीओ राकेश रंजन को एक उपभोक्ता के परिवार ने घेराव किया. बताया जा रहा है कि बटसार गांव निवासी गुलाब साह के परिजनों ने विद्युत विभाग के एसडीओ पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए उनका घेराव किया. मालूम हो कि बिजली चोरी को लेकर छापेमारी करने बटसार गांव पहुंचे एसडीओ ने विद्युत कनेक्शन नहीं रहने पर मीटर को जब्त करने के लिए कार्रवाई प्रारंभ की. जिसका विरोध उपभोक्ता ने किया. इसे लेकर घंटों तक हंगामा होता रहा. छापेमारी के उपरांत विभागीय एसडीओ की गाड़ी के सामने परिवार वाले करीब 2 घंटे से अधिक समय तक डटे रहे तथा एसडीओ को जाने नहीं दिया. बाद में सूचना मिलने पर धोरैया पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीओ को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला. उपभोक्ता गुलाब साह के पुत्र मनीष कुमार ने बताया कि बिना किसी पूर्व सूचना के उनका विद्युत कनेक्शन विच्छेद किये जाने की बात एसडीओ ने कही. जबकि इसके पूर्व में जेई भी निरीक्षण के लिए पहुंचे थे. वहीं उपभोक्ता परिवार ने विद्युत विभाग पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ. इस संदर्भ में एसडीओ राकेश रंजन ने बताया कि पूर्व का बकाया रहने के कारण विगत सात फरवरी को ही विद्युत कनेक्शन विच्छेद कर दिया गया था, बावजूद उपभोक्ता द्वारा बिजली जलायी जा रही थी. जिसे लेकर कार्रवाई करने पर उक्त उपभोक्ता ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए हंगामा किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन