कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की हुई शुरुआत, पहुंचे प्रदेश स्तरीय नेता

Updated:
विज्ञापन

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देशानुसार बिहार में भी संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की गयी है.

विज्ञापन

बांका. अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देशानुसार बिहार में भी संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की गयी है. इस निमित्त बांका जिला में मंगलवार से इस अभियान की शुरुआत विधिवत प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर किया गया. इस प्रेस वार्ता में एआइसीसी पर्यवेक्षक देवाशीष पटनायक, प्रदेश पर्यवेक्षक अमिता भूषण, अरविंद कुमार बिंद और प्रदेश जिला प्रभारी शशि भूषण पंडित जी शामिल हुए. श्री पटनायक ने बताया कि संगठन संगठन को अधिक उत्तरदायी, सुदृढ़ और जन समस्या और जन सरोकार के साथ जुड़ने वाला बनाने के लिए यह अभियान है. जिला प्रभारी श्री पंडित ने बताया कि बेहतर संवाद के द्वारा इस बार जिला संगठित किया जा रहा है और नेतृत्व में भागीदारी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिलाओं, ओबीसी, अल्पसंख्यकों का बढ़ाया जा रहा है और इन्हें कांग्रेस संगठन की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. जिलाध्यक्ष कंचना कुमारी सिंह ने बताया कि प्रदेश से आयी हुई समिति कई दिनों तक जिला में रहकर विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, कांग्रेसियों और इस विचारधारा के समर्थकों से मिलकर अपनी एक अवधारणा बनाकर अनुशंसा पेश करेगी. संपर्क अभियान की शुरुआत बांका विधानसभा क्षेत्र से की गयी है. इस दौरान पार्टी नेता महेश्वरी यादव, संजय झा, लक्ष्मण प्रसाद सिंह, अली इमाम, सच्चिदानंद शाह, युवा जिला अध्यक्ष राजीव रंजन, किसान सेल प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा सोरेन, जिला उपाध्यक्ष महेश मिश्रा, राहुल देवा, महासचिव आनंदी यादव, इंदू देवी, प्रवक्ता नरेश झा, राहुल सिंह चौहान सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षकों से मुलाकात की.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन