आज आसमान में छाए रहेंगे बादल, बारिश की संभावना

Updated:
विज्ञापन

मौसम की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

मौसम विभाग ने बांका में 15 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई है। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को धान की बुआई और जल निकासी को लेकर खास सलाह दी है।

विज्ञापन

बांका में 15 जुलाई के बीच भारी बारिश की संभावना

आपके शहर में

विज्ञापन

बांका. बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 10 से 15 जुलाई के बीच बांका जिले में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. गरज-चमक के साथ तेज हवा और मध्यम से भारी वर्षा का भी अनुमान जताया गया है. मौसम विभाग ने किसानों को मौसम की स्थिति को देखते हुए कृषि कार्य करने की सलाह दी है.

अधिकतम तापमान 31–32 व न्यूनतम 26–27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 31–32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26–27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. सुबह में सापेक्षिक आर्द्रता 90–95 प्रतिशत और दोपहर में 65–75 प्रतिशत रह सकती है. वहीं 10–15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चलने का अनुमान है. कृषि वैज्ञानिकों ने हाल की बारिश का लाभ उठाकर किसानों से धान की सबौर दीप, प्रभात, शुष्क सम्राट और सहभागी जैसी किस्मों की बुआई करने की सलाह दी है.

बुआई से पहले बीजों का कार्बेन्डाजिम 2 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज की दर से उपचार करें

बुआई से पहले बीजों का कार्बेन्डाजिम 2 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज की दर से उपचार करने और 10–15 दिन की नर्सरी में समय पर निराई-गुड़ाई करने की भी सलाह दी गयी है. राजेंद्र नीलम, राजेंद्र कस्तूरी और राजेंद्र श्वेता जैसी मध्यम अवधि की धान किस्मों की रोपाई शुरू करने का यह उपयुक्त समय बताया गया है. किसान सबौर मोती धान और सबौर सोना जैसी किस्मों की सीधी बुआई भी कर सकते हैं. कृषि विशेषज्ञों ने बांका के किसानों से भारी बारिश की संभावना को देखते हुए खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था बनाए रखने और मौसम पूर्वानुमान के अनुसार ही कृषि कार्य करने की अपील की है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन