बाराहाट बाजार में चला बुल्डोजर, सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण, खुले में मांस-मछली बेचने वालों पर भी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

फोटो- बुल्डोजर से सड़क किनारे बने अवैध निर्माण, गुमटियों और अन्य अतिक्रमणों को हटाया गया | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बाराहाट मुख्य बाजार में सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन ने एक बड़ा अभियान चलाया. बुल्डोजर का प्रयोग कर अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया. सड़क किनारे मांस-मछली बेचने वालों पर भी हुई कार्रवाई.

विज्ञापन

Banka Encroachment Drive: बाराहाट (बांका). बाराहाट मुख्य बाजार में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बुधवार को प्रशासन ने व्यापक अभियान चलाया. दंडाधिकारी की मौजूदगी में बुल्डोजर से सड़क किनारे बने अवैध निर्माण, गुमटियों और अन्य अतिक्रमणों को हटाया गया. अभियान के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा.

विज्ञापन

कार्रवाई शुरू होते ही हटने लगीं गुमटियां

प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही कई दुकानदारों ने स्वयं अपनी अवैध गुमटियां और अस्थायी निर्माण हटाने शुरू कर दिए. वहीं, चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के निर्माण पर बुल्डोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया गया. कुछ स्थानों पर हल्का विरोध भी हुआ, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में रही.

सड़क संकरी होने से बढ़ रही थी परेशानी

प्रशासन के अनुसार भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग स्थित बाराहाट बाजार में लंबे समय से सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर अस्थायी दुकानें संचालित की जा रही थीं. इससे सड़क संकरी हो गई थी और आम लोगों के साथ-साथ राहगीरों को भी आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था.

खुले में मांस-मछली बेचने वालों पर भी कार्रवाई

अभियान के दौरान सड़क किनारे खुले में मांस और मछली बेचने वाले दुकानदार भी प्रशासन के निशाने पर रहे. श्रावण माह शुरू होने के बावजूद खुले में बिक्री और सड़क पर अवशिष्ट फेंके जाने से कांवड़ियों तथा अन्य लोगों को परेशानी हो रही थी. इसे देखते हुए प्रशासन ने ऐसे दुकानदारों के विरुद्ध भी कार्रवाई की.

अभियान आगे भी रहेगा जारी

Banka Encroachment Drive: अतिक्रमण हटाओ अभियान में प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कुमार गुप्ता, अंचलाधिकारी राजेश कुमार, थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन