हाइवा से टूटा बिजली तार, आपूर्ति हुई बाधित

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के किरणपुर गांव में पत्थर लदा हाइवा से गांव का पांच पोल बिजली का तार टूटकर गिर पड़ा. जिससे गांव में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गयी.

विज्ञापन

ग्रामीणों ने चालक को पीटकर पुलिस को सौंपा, शंभुगंज. थाना क्षेत्र के किरणपुर गांव में पत्थर लदा हाइवा से गांव का पांच पोल बिजली का तार टूटकर गिर पड़ा. जिससे गांव में बिजली की आपुर्ति बाधित हो गयी. इस घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गये. हाइवा चालक को पकड़ कर पहले तो जमकर धुनाई की फिर पुलिस को बुलाकर सुपुर्द कर दिया. उक्त चालक गोड्डा जिले के डोकावनवरण गांव निवासी अशोक कुमार यादव है. जहां पुलिस ने चालक के साथ-साथ हाइवा को भी उठाकर थाना ले आयी. जानकारी के अनुसार झारखंड के दुमका से पत्थर लोड कर हाइवा किरणपुर गांव वरुण कुमार के दुकान पर जा रहा था. गांव प्रवेश होने के साथ ही ओवरलोड हाइवा रहने के कारण बिजली की तार तोड़ते हुवे आगे बढ़ गयी. जिससे पांच पोल पर लगा बिजली का तार टूटकर जमीन पर गिर पड़ा. इस घटना में एक महिला भी बाल-बाल बच गयी. हालांकि विद्युत विभाग के पदाधिकारी के द्वारा थाना में हाइवा से किसी भी प्रकार की क्षति नहीं होने की लिखित जानकारी दी गयी. जिसके बाद पुलिस पदाधिकारी ने उक्त हाइवा को थाना से छोड़ दिया. विभाग के जेई ने बताया कि गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन