शराब के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार, जेल

Edited by SHUBHASH BAIDYA
Updated:
विज्ञापन

पुलिस के लाख चाहने के बावजूद भी क्षेत्र में देशी शराब की खरीद व बिक्री जारी है, जो बेलहर थाना क्षेत्र तक फैला हुआ है.

विज्ञापन

फुल्लीडुमर. पुलिस के लाख चाहने के बावजूद भी क्षेत्र में देशी शराब की खरीद व बिक्री जारी है, जो बेलहर थाना क्षेत्र तक फैला हुआ है. इसी कड़ी में गुरुवार की शाम गस्ती के दौरान खेसर थाना की पुलिस के द्वारा बाइक सवार एक तस्कर को 45 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष बलवीर विलक्षण ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर को थाना क्षेत्र के बहोरना गांव के पास से गिरफ्तार किया गया है, जो बेलहर थाना क्षेत्र के किसी आदिवासी गांव से एक प्लास्टिक के बोरे में एक-एक लीटर के पाॅउच सहित कुल 45 लीटर देसी शराब बाइक से ले जा रहा था. गुप्त सूचना के आधार उसे बहोराना गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार तस्कर शिवनंदन कुमार शंभूगंज थाना क्षेत्र के बेला गांव का रहने वाला है. इनके ऊपर शराब अधिनियम के तहत प्राथमिक की दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन