जयपुर थाना क्षेत्र में डिलीवरी ब्वॉय से लूट, पिस्तौल दिखाकर बाइक और 33 पार्सल लेकर फरार हुए बदमाश

Updated:
विज्ञापन

जयपुर थाना

Bike Loot : बांका के जयपुर थाना क्षेत्र में चार सशस्त्र बदमाशों ने डिलीवरी ब्वॉय को पिस्तौल के बल पर लूट लिया. बदमाश बाइक के साथ 33 पार्सलों से भरा बैग लेकर फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

जयपुर (बांका) से लक्ष्मण कुमार मंटु की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Bike Loot : बांका जिले के कटोरिया प्रखंड अंतर्गत जयपुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम लूट की बड़ी वारदात सामने आई. जमदाहा-जयपुर मुख्य सड़क पर दतकीचवा जंगल के समीप चार सशस्त्र बदमाशों ने एक डिलीवरी ब्वॉय को हथियार के बल पर रोककर उसकी बाइक और 33 पार्सलों से भरा बैग लूट लिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी.

पिस्तौल दिखाकर की लूटपाट

पीड़ित डिलीवरी ब्वॉय गुड्डु कुमार ने बताया कि वह ई-कार्ड कंपनी के पार्सल की डिलीवरी के लिए रविवार शाम जमदाहा ओपी क्षेत्र के कालीगढ़ी गांव गया था. डिलीवरी के बाद लौटने के दौरान दतकीचवा जंगल के पास सुनसान जगह पर काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसे रोक लिया. बदमाशों ने देशी कट्टा दिखाकर उसकी स्प्लेंडर बाइक और 33 पार्सलों से भरा बैग लूट लिया.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ डॉ. रवींद्र मोहन प्रसाद, कटोरिया इंस्पेक्टर रंजीत कुमार और जयपुर थानाध्यक्ष सुशील राज पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन शुरू की.

लुटेरे फरार, जांच में जुटी पुलिस

Bike Loot : पीड़ित की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी बदमाश फरार हो चुके थे. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जांच-पड़ताल कर रही है और लुटेरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं.

इलाके में दहशत, जल्द खुलासे का दावा

दिनदहाड़े जैसी इस वारदात से क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है. पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि मामले का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

ALSO READ: अवैध बालू खनन रोकने पहुंची धोरैया पुलिस पर हमला, एसआई समेत कई पुलिसकर्मी घायल,नौ नामजद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन