सड़क दुर्घटना में बाइक चालक जख्मी, रेफर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सड़क दुर्घटना में बाइक चालक जख्मी, रेफर

विज्ञापन

बांका /रजौन. भागलपुर- हंसडीहा मुख्य मार्ग पर रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत धौनी होटल के समीप गुरुवार की संध्या बाइक एवं साइकिल की टक्कर में बाइक सवार युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन में भर्ती कराया गया. जख्मी के अचेत होने की स्थिति में उसकी पहचान नहीं हो पायी. बहरहाल ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डाॅ. ब्रजेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है. इधर रजौन पुलिस ने जख्मी की पहचान रजौन थाना क्षेत्र के बेला निवासी सुरेश राय के पुत्र मुन्ना राय के रूप में कर लिया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जख्मी चालक पुनसिया से रजौन की ओर आ रहा था. वहीं विपरीत दिशा से आ रही साइकिल सवार से आमने-सामने टकरा गयी. इस दुर्घटना में बाइक सवार बुरी तरह जख्मी होकर सड़क पर घसीटता चला गया. वहीं दूसरी और साइकिल सवार दूर खाई में जा गिरा. हालांकि साइकिल सवार को मामूली चोटें लगी है. रजौन पुलिस ने क्षतिग्रस्त साइकिल एवं मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन