मां दुर्गा प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर बेलहर महावीर मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा इलाका

Updated:
विज्ञापन

शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु.

Belhar Durga Pran Pratishtha : बेलहर बांका के महावीर मंदिर परिसर में मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का उल्लास छाया रहा. दूसरे दिन निकली भव्य शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने भक्तिमय माहौल बना दिया.

विज्ञापन

बेलहर बांका से अभय कुमार 'सोनू' की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Belhar Durga Pran Pratishtha : बांका जिले के बेलहर प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना चौक महावीर मंदिर परिसर में मां दुर्गा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला. मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया.

प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकली भव्य शोभायात्रा

महावीर मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन मां दुर्गा की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया. शोभायात्रा थाना चौक महावीर मंदिर से शुरू होकर देवधाम दुर्गा मंदिर, बेलहर बाजार और ठाकुरबाड़ी दुर्गा मंदिर होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची.

पूरे मार्ग में श्रद्धालु मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए और भक्ति गीतों पर झूमते हुए आगे बढ़ते रहे. ढोल-नगाड़ों और धार्मिक धुनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया.

श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

शोभायात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया. नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना की और सुख-समृद्धि तथा क्षेत्र की खुशहाली की कामना की. धार्मिक यात्रा को देखने के लिए मार्ग के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुटी रही.

शोभायात्रा के बाद शुरू हुई प्राण प्रतिष्ठा पूजा

नगर भ्रमण के उपरांत महावीर मंदिर परिसर में मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़ी वैदिक पूजा-अर्चना प्रारंभ हुई. श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ मां की आराधना कर आशीर्वाद प्राप्त किया.

आयोजकों के अनुसार बुधवार शाम तीन बजे से 24 घंटे का अखंड अष्टयाम संकीर्तन भी शुरू किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है.

धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में रहे मौजूद

इस अवसर पर मंदिर के ब्राह्मण शिव शंकर पांडेय, शशि शेखर आजाद, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा, समाजसेवी मधु सिंह, प्रो. मनोज कुमार सिंह, संतोष भगत, रामचंद्र भगत उर्फ कल्लू मामा, नोखेलाल पंडित, राजाराम भगत, नरेश साह, पवन यादव, संजय पोद्दार, राजकुमार भगत, बंटी भगत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.

पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा तथा मां दुर्गा के जयघोष से बेलहर नगर गूंजता रहा.

ये भी पढ़ें : अमरपुर दोहरे हत्याकांड का 72 घंटे में खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपित को बेगूसराय से किया गिरफ्तार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन