बाराहाट के भाजपा नेता ने पटना में राष्ट्रीय अध्यक्ष व मत्रियों से की मुलाकात, जनहित से जुड़े मुद्दे को प्रमुखता से उठाया

Updated:
विज्ञापन
बाराहाट के भाजपा नेता ने पटना में राष्ट्रीय अध्यक्ष व मत्रियों से की मुलाकात, जनहित से जुड़े मुद्दे को प्रमुखता से उठाया

Banka News : श्रावणी मेला से लेकर बांका के विकास तक, भाजपा नेता हिम्मत सिंह ने पटना में कई अहम मुलाकातें कर जिले से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर राज्य सरकार के मंत्रियों तक उन्होंने बांका के विकास और धार्मिक महत्व को लेकर चर्चा की.

विज्ञापन

बाराहाट बांका से अजय कुमार झा की रिपोर्ट

Banka News : बाराहाट के चर्चित समाजसेवी एवं भाजपा नेता हिम्मत सिंह ने पटना में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तथा बिहार सरकार के कई मंत्रियों से अलग-अलग मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला, बांका के विकास, परिवहन सुविधाओं के विस्तार और अन्य जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया.

राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया श्रावणी मेला में आने का निमंत्रण

हिम्मत सिंह ने सबसे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के अवसर पर बांका आने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला देशभर के शिवभक्तों की आस्था का केंद्र है और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की उपस्थिति से जिले की पहचान को और मजबूती मिलेगी.

बांका की धार्मिक पहचान पर हुई चर्चा

मुलाकात के दौरान हिम्मत सिंह ने बांका जिले के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन महत्व की भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जिले में स्थित धार्मिक स्थलों और श्रावणी मेला की ख्याति देश-विदेश तक फैली हुई है, जिसे और अधिक विकसित करने की आवश्यकता है.

मॉडल बस स्टैंड निर्माण का उठाया मुद्दा

इसके बाद भाजपा नेता ने बिहार सरकार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत से मुलाकात की. बातचीत के दौरान बांका में आधुनिक सुविधाओं से युक्त मॉडल बस स्टैंड के निर्माण की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई. हिम्मत सिंह ने कहा कि जिले में यात्रियों की बढ़ती संख्या और परिवहन सुविधाओं को देखते हुए एक आधुनिक बस स्टैंड समय की मांग है.

प्रभारी मंत्री को भी दिया बांका आने का न्योता

हिम्मत सिंह ने बांका के प्रभारी मंत्री एवं बिहार सरकार के भूमि एवं राजस्व सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल से भी भेंट की. इस दौरान उन्हें बांका आने का निमंत्रण दिया गया. साथ ही जिले में चल रही विकास योजनाओं और भविष्य की आवश्यकताओं पर भी चर्चा हुई.

विकास से जुड़े मुद्दों पर रखा पक्ष

मुलाकातों के दौरान भाजपा नेता ने सड़क, परिवहन, पर्यटन और जनसुविधाओं से जुड़े कई मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि बांका के समग्र विकास के लिए सरकार और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है.

कई भाजपा कार्यकर्ता भी रहे मौजूद

इस अवसर पर शैलेंद्र झा, नंद कुमार भदौरिया, संतोष झा, राजीव रंजन और विकास चंद्र सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे. सभी ने बांका के विकास और जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखने की बात कही.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन