श्रावणी मेला की तैयारियों में गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Updated:
विज्ञापन

अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बांका समाहरणालय में श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने स्पष्ट किया कि मेले से जुड़े किसी भी कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा.

विज्ञापन

बांका से निरंजन कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

Shravani Mela 2026: बांका समाहरणालय में बुधवार को जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में श्रावणी मेला की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में मेला से जुड़े विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

निर्धारित समय पर पूरे हों सभी कार्य

डीएम ने कहा कि सभी विभागों को सौंपे गए कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य पूरा होने के बाद उसका सत्यापन संबंधित अंचल अधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी से कराया जाए, ताकि गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके.

गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता

बैठक में डीएम ने स्पष्ट किया कि श्रावणी मेला से जुड़े किसी भी कार्य में लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा. उन्होंने सभी अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्यों को समय पर पूरा करने को कहा.

जीविका दीदी की रसोई पर भी जोर

Shravani Mela 2026: डीएम ने जीविका को निर्देश दिया कि श्रावणी मेला क्षेत्र के पर्यटन स्थलों और धर्मशालाओं में 'जीविका दीदी की रसोई' की स्थापना एवं संचालन की संभावनाओं का आकलन किया जाए. इसके लिए विस्तृत प्रतिवेदन जल्द उपलब्ध कराने को कहा गया, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ और बेहतर भोजन की सुविधा मिल सके.

श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने की तैयारी

बैठक में मेला के दौरान श्रद्धालुओं को भोजन, आवास और अन्य मूलभूत सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की गई. जिला प्रशासन ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया.

Also Read: भागलपुर में चौंकाने वाली खोज, सैंडिस कंपाउंड के जिस पत्थर पर लोग बैठते थे वह निकला दुर्लभ ट्री फॉसिल


आपके शहर में

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन