सदर अस्पताल बांका में आज दो पालियों में चलेगी ओपीडी, जानिए किस विभाग में कौन से डॉक्टर रहेंगे मौजूद

Updated:
विज्ञापन
सदर अस्पताल बांका

सदर अस्पताल बांका

बांका सदर अस्पताल ने मरीजों की सुविधा के लिए OPD संचालन के समय में बदलाव किया है. अब OPD दो पालियों में संचालित होगी, जिसमें विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे. इमरजेंसी सेवा 24 घंटे जारी रहेगी.

विज्ञापन

Sadar Hospital OPD: सदर अस्पताल बांका में शुक्रवार को मरीजों की सुविधा के लिए दो पालियों में ओपीडी संचालित होगी. पहली ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी ओपीडी दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. इसके अलावा इमरजेंसी सेवा 24 घंटे जारी रहेगी, जहां अलग-अलग पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है. अस्पताल प्रशासन ने सभी विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की है.

इमरजेंसी में 24 घंटे मिलेगी चिकित्सा सुविधा

इमरजेंसी सेवा में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ उस्मान गनी, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ संजीव कुमार तथा रात 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक डॉ दिनकर झा मरीजों का इलाज करेंगे. अस्पताल प्रशासन ने इमरजेंसी में ए ग्रेड एएनएम की भी तैनाती की है, ताकि गंभीर मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके.

ओपीडी में इन विभागों के डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध

सामान्य ओपीडी में डॉ महेंद्र कुमार और डॉ दिलीप कुमार मरीजों को देखेंगे. महिला ओपीडी में डॉ अनिता अरुण और डॉ असफिया फातमा सेवाएं देंगी. सर्जरी विभाग में डॉ कुमार मयंक और डॉ सूरज कुमार मौजूद रहेंगे. ऑर्थो एवं इमरजेंसी विभाग में डॉ संजीव कुमार, डॉ दिनकर झा और डॉ उस्मान गनी की ड्यूटी रहेगी.

शिशु, नेत्र, ईएनटी और दंत विभाग की भी व्यवस्था

शिशु रोग विभाग में डॉ प्रिया रानी और डॉ दिनेश कुमार, नेत्र रोग विभाग में डॉ गुंजन कुमार, डॉ उमेश कुमार और डॉ अंकित कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. ईएनटी विभाग में डॉ गजनफर अली और डॉ विक्रम सत्यार्थी, जबकि दंत विभाग में डॉ मनोज कुमार सेवाएं देंगे. फिजियोथैरेपी विभाग में डॉ मणिशंकर और डॉ वकार मुस्तफा मरीजों को परामर्श देंगे.

ब्लड सेंटर और एसएनसीयू भी रहेगा सक्रिय

Sadar Hospital OPD: ब्लड सेंटर में डॉ उस्मान गनी की ड्यूटी रहेगी. वहीं एसएनसीयू में पहली पाली में डॉ कुमार शैलेंश और डॉ एजाज मसीह तथा दूसरी पाली में डॉ कुमार सौरभ नवजात शिशुओं की चिकित्सा सेवाएं संभालेंगे. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से निर्धारित समय के भीतर पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है.

ये भी पढ़ें : दिल्ली साइबर पुलिस की बांका में बड़ी कार्रवाई, एपीके फ्रॉड गिरोह का ठग कटोरिया से गिरफ्तार


विज्ञापन
Pintu Pranav

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन