घर में सांप घुसने से दहशत: महिला बदहवास हालत में पहुंची अस्पताल, डॉक्टरों ने कहा— सांप ने नहीं काटा

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती महिला

Banka News : कमरे में अचानक दिखा विशालकाय सांप तो मच गई चीख-पुकार. खुद को सांप के काटने का संदेह होने पर महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जांच रिपोर्ट ने सबको राहत दी.

विज्ञापन

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Banka News : बांका जिले के कटोरिया प्रखंड अंतर्गत आनंदपुर थाना क्षेत्र के मांझीडीह गांव में रविवार की अहले सुबह छह फीट लंबा गेहूंअन सांप घर के कमरे में घुस गया. सांप को देखकर पूरे परिवार में अफरा-तफरी मच गई. इसी दौरान कमरे में सो रही महिला को संदेह हुआ कि सांप ने उसे डंस लिया है. घबराए परिजन तुरंत महिला को कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां चिकित्सकों ने कई घंटे तक निगरानी में रखने के बाद बताया कि सर्पदंश की पुष्टि नहीं हुई है.

कमरे में सो रही थी महिला, अचानक मच गई चीख-पुकार

जानकारी के अनुसार मांझीडीह गांव निवासी दामोदर यादव की 37 वर्षीय पत्नी रूबिया देवी रविवार की सुबह अपने कमरे में सो रही थीं. इसी दौरान अचानक करीब छह फीट लंबा गेहूंअन सांप कमरे में दिखाई दिया. सांप को देखते ही परिवार के लोग घबरा गए. रूबिया देवी को भी आशंका हुई कि सोने के दौरान सांप ने उन्हें काट लिया है. इसके बाद परिजन बिना समय गंवाए उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे.

डॉक्टरों ने की गहन जांच, नहीं मिला सर्पदंश का कोई निशान

मृत गेहूंअन सांप

कटोरिया सीएचसी में डॉ. शैलजानंद शुक्ला के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने महिला की विस्तृत जांच की. चिकित्सकों ने शरीर पर सर्पदंश के किसी भी स्पष्ट निशान की पुष्टि नहीं की. एहतियात के तौर पर महिला को कई घंटे तक चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया. लगातार निरीक्षण के बाद उनकी स्थिति सामान्य रहने पर उन्हें राहत मिली और परिजनों ने भी चैन की सांस ली.

ग्रामीणों ने मार दिया गेहूंअन सांप

Banka News : परिजनों ने बताया कि महिला को अस्पताल ले जाने के बाद घर में मौजूद ग्रामीणों ने लाठी-डंडे की मदद से गेहूंअन सांप को मार दिया. घटना के बाद गांव में कुछ समय तक दहशत का माहौल बना रहा. बड़ी संख्या में ग्रामीण सांप को देखने के लिए मौके पर जुट गए.

सांप काटने के संदेह पर झाड़-फूंक नहीं, तुरंत अस्पताल जाएं

चिकित्सकों ने लोगों से अपील की कि किसी भी सांप के काटने या संदेह की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के भरोसे समय बर्बाद न करें. तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय जांच कराएं. समय पर इलाज और निगरानी से गंभीर जोखिम से बचा जा सकता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन