ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने से खाद्यान्न महंगे, जानिए आज बांका की मंडी में गेहूं, चावल, दाल और सरसों का भाव

Updated:
विज्ञापन
मंडी में रखे अनाज की तस्वीर.

मंडी में रखे अनाज की तस्वीर.

Banka Mandi Bhav : बांका की मंडी में मंगलवार को विभिन्न खाद्यान्नों के दामों में उतार-चढ़ाव देखा गया. दलहन, तेलहन, सरसों और मसालों की कीमतों में तेजी है, जबकि गेहूं, मक्का, आलू और प्याज के भाव मांग और आवक के अनुसार बदल रहे हैं. बढ़ी हुई ट्रांसपोर्ट लागत का असर किसानों और उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है.

विज्ञापन

बांका से चंदन कुमार की रिपोर्ट

Banka Mandi Bhav: बांका की स्थानीय व्यावसायिक मंडी में मंगलवार को विभिन्न खाद्यान्नों के दामों में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया. कारोबारियों के अनुसार दलहन, तेलहन, सरसों और मसालों की कीमतों में तेजी बनी हुई है, जबकि गेहूं, मक्का, आलू और प्याज जैसी प्रमुख जिंसों के भाव में मांग और आवक के अनुसार बदलाव देखने को मिल रहा है.

ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने से महंगे हो रहे खाद्यान्न

व्यापारियों का कहना है कि माल ढुलाई की लागत बढ़ने से खाद्यान्न की कीमतों पर सीधा असर पड़ रहा है. भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के कारण लंबी दूरी तय कर माल लाना पड़ रहा है. वहीं ईंधन की बढ़ती कीमतों ने ट्रांसपोर्टिंग खर्च और बढ़ा दिया है. इसका असर थोक और खुदरा दोनों बाजारों में दिखाई दे रहा है.

Banka Mandi Bhav : किसानों और व्यापारियों पर बढ़ा बोझ

कारोबारियों का कहना है कि बढ़े हुए भाड़े के कारण थोक विक्रेताओं से लेकर खुदरा व्यापारियों तक सभी को अतिरिक्त लागत वहन करनी पड़ रही है. इसका असर खेती-किसानी और आम उपभोक्ताओं की जेब पर भी पड़ रहा है. आने वाले दिनों में परिवहन व्यवस्था सामान्य नहीं हुई तो कई खाद्यान्नों के दाम में और बढ़ोतरी हो सकती है.

आज का मंडी भाव (प्रति क्विंटल)

खाद्यान्नन्यूनतम (₹)उच्चतम (₹)
गेहूं2,6002,650
मक्का2,1002,150
चावल (मंसूरी)3,2503,400
चावल (अरवा मोटा)3,1003,250
चावल (बासमती)12,50013,500
मसूर दाल6,0006,550
मूंग दाल9,5409,600
अरहर दाल11,50015,000
गोटा चना6,2006,400
गोटा मूंग8,5009,000
पीला सरसों7,3007,550
सरसों तेल (15 लीटर)2,0702,470
आलू1,2001,450
प्याज1,8001,900

आने वाले दिनों में बाजार पर रहेगी नजर

व्यापारियों का मानना है कि यदि ट्रांसपोर्ट लागत और ईंधन की कीमतों में कमी नहीं आती है, तो खाद्यान्न बाजार में महंगाई का असर आगे भी बना रह सकता है. ऐसे में किसानों, व्यापारियों और उपभोक्ताओं की नजर आने वाले दिनों में मंडी के भाव पर बनी रहेगी.

ये भी पढ़ें : आज पूरे बिहार में आंधी-तूफान के साथ होगी तेज बारिश, अगले 5 दिनों तक के लिए अलर्ट जारी


विज्ञापन
अमित कुमार सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमित कुमार सिन्हा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन