बांका न्यायपालिका में निगरानी तंत्र हुआ मजबूत, जिला निगरानी समिति का हुआ पुनर्गठन

Updated:
विज्ञापन
बांका न्यायपालिका में निगरानी तंत्र हुआ मजबूत, जिला निगरानी समिति का हुआ पुनर्गठन

9 बीएएन 111 बालेश्वर दास | Prabhat Khabar Network

बांका न्यायपालिका में पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए जिला निगरानी समिति का पुनर्गठन किया गया है। कटोरिया के बालेश्वर दास को समिति का सदस्य बनाया गया है।

विज्ञापन

बांका न्यायाधीश मंडल में जिला निगरानी समिति का पुनर्गठन कटोरिया . पटना उच्च न्यायालय के निर्देश के आलोक में बांका न्यायाधीश मंडल में जिला निगरानी समिति (विजिलेंस सेल) का पुनर्गठन किया गया है. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बांका द्वारा जारी आदेश संख्या 170/2026 के अनुसार समिति में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ अभियोजन विभाग, अधिवक्ताओं एवं समाजसेवी प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है. कटोरिया के पूर्व उपप्रमुख सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार समिति सदस्य बालेश्वर दास को भी समिति का सदस्य बनाया गया है. उनके मनोनयन पर क्षेत्र के लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. बधाई देने वालों में जदयू प्रदेश महासचिव औंकार यादव, नगर पंचायत उपचेयरमैन प्रतिनिधि फकरे आलम, वार्ड पार्षद शिवशंकर दास तथा पूर्व जिला पार्षद टुनटुन दास शामिल हैं. समिति के अध्यक्ष प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश होंगे, जबकि मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी को सदस्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. इसके अलावा सिविल जज (वरिष्ठ प्रभाग), सरकारी अधिवक्ता, लोक अभियोजक, जिला अभियोजन पदाधिकारी, न्यायालय प्रबंधक तथा मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी-सह-प्रधान लिपिक को सदस्य बनाया गया है. बार के वरिष्ठ अधिवक्ता राम किशोर यादव, उमेश्वर प्रसाद सिंह, अधिवक्ता प्राची नोवो मुखर्जी, अंबुज कुमार एवं अभिजीत कुमार को गैर-सरकारी सदस्य नामित किया गया है. नवगठित समिति से न्यायालयी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं सतर्कता व्यवस्था को सुदृढ़ करने की उम्मीद जताई गयी है.


विज्ञापन
Deepak Kumar Choudhary

लेखक के बारे में

By Deepak Kumar Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन