देवर व भाभी के साथ मारपीट, पीड़िता ने थाना में दिया आवेदन

Updated:
विज्ञापन

देवर व भाभी के साथ मारपीट, पीड़िता ने थाना में दिया आवेदन

विज्ञापन

बांका /रजौन. रजौन थाना क्षेत्र के लहुरिया-गोपालपुर गांव के परशुराम मंडल की पत्नी चंदा देवी व उसके देवर के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी. मारपीट के मामले का जब विरोध किया गया तो भाभी के साथ उसके देवर की भी आरोपियों ने जमकर पिटाई कर दी. इस घटना को लेकर पीड़िता ने रजौन थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि गांव के ही मोती मंडल व उनके पुत्र साजन मंडल, पवन मंडल, मदन मंडल, अवध मंडल, सरोजनी देवी, सरिता देवी पर लात, घुसा व लाठी-डंडे से मारपीट किया है. पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन