अमरपुर में घरेलू विवाद को लेकर पति ने पत्नी को पीटकर किया जख्मी: भोजन बनाने की बात पर हुआ था विवाद

Updated:
विज्ञापन
जख्मी महिला

जख्मी महिला

Domestic Violence: अमरपुर (बांका) से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां खाना बनाने को लेकर हुए मामूली विवाद में पति ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता को गंभीर चोटें आई हैं और उसने न्याय के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

विज्ञापन

अमरपुर (बांका) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट

Domestic Violence: घरेलू हिंसा की यह घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है. वारदात के तुरंत बाद जख्मी महिला को तड़पता देख आसपास के परिजनों और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई. लोगों की मदद से पीड़िता को आनन-फानन में इलाज के लिए अमरपुर के रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां ऑन-ड्यूटी डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए त्वरित प्राथमिक उपचार किया.

खाना बनाने को लेकर शुरू हुआ था विवाद

अस्पताल में उपचाराधीन जख्मी महिला की पहचान भरको गांव निवासी तारा देवी के रूप में हुई है. पीड़िता ने अस्पताल के बेड से आपबीती सुनाते हुए बताया कि बुधवार की सुबह वह अपने घर में रोजाना की तरह सामान्य घरेलू कामकाज निपटा रही थी. इसी दौरान उसका पति विमल रजक वहां आया और भोजन बनाने की किसी बात को लेकर अचानक उसके साथ गाली-गलौज करने लगा.

विरोध करने पर डंडे से किया जानलेवा प्रहार

तारा देवी के अनुसार, जब उसने पति द्वारा दी जा रही गंदी गालियों का कड़ा विरोध किया, तो विमल रजक का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उसने घर में रखा एक भारी डंडा उठा लिया और तारा देवी के ऊपर ताबड़तोड़ प्रहार करना शुरू कर दिया. इस अचानक हुए हमले में महिला शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आने के कारण लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी.

Domestic Violence: पुलिस से न्याय की गुहार, थाने में आवेदन देने की तैयारी

इस क्रूरता और मारपीट के बाद पीड़िता ने कानून का दरवाजा खटखटाने का फैसला किया है. अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद जख्मी महिला तारा देवी ने बताया कि वह इस पूरी घटना को लेकर अपने आरोपी पति विमल रजक के खिलाफ अमरपुर थाने में एक लिखित आवेदन देने जा रही है, ताकि पुलिस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई कर उसे न्याय दिला सके.

Also Read: बिहार के 24 जिलों में आज गरज-चमक के साथ होगी तेज बारिश, 50 KMPH की रफ्तार से हवा चलने की संभावना


विज्ञापन
Divyanshu Prashant

लेखक के बारे में

By Divyanshu Prashant

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे दैनिक जागरण में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने टी. एन. बी. कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक किया है, जिसके कारण साहित्य, पठन-पाठन, लेखन और कविता-सृजन में उनकी विशेष रुचि है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन