106 लीटर कोरेक्स के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

106 लीटर कोरेक्स के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
बांका. रजौन प्रखंड क्षेत्र के इस्लामनगर वार्ड नंबर तीन में गुप्त सूचना पर बांका मद्य निषेद्य टीम ने रजौन पुलिस के साथ छापेमारी कर एक घर से 1065 बोतल कुल 106 लीटर प्रतिबंध कोरेक्स के साथ एक तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. तस्कर के अनुसार अमरपुर थाना क्षेत्र से प्रतिबंध कोरेक्स लाकर रजौन थाना क्षेत्र में खपाने का कार्य किया जाता था. इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर मद्य निषेद्य व स्थानीय पुलिस के सहयोग से इस्लामनगर गांव निवासी अफजल अली के घर की तलाशी ली गयी और तलाशी के क्रम में कई कार्टून से प्रतिबंध अवैध कफ सीरफ बरामद किया गया. जिसमें कुल 106 लीटर प्रतिबंध कफ सीरफ बरामद किया गया. तलाशी के क्रम में कोरेक्स तस्कर इस्लामनगर वार्ड नंबर तीन निवासी अफजल अली भागने का प्रयास किया. जिसे मौके पर ही दबोच लिया गया. बताया जा रहा है गिरफ्तार तस्कर द्वारा राजावर, रजौन सहित स्थानीय मेडिकल में प्रतिबंध कोरेक्स की खेप को खपाया जाता था और इन मेडिकलों से युवा नशे के लिए सीरप खरीद कर पीने का काम करते थे. थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज करते हुए तस्कर को जेल भेजा जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




