घर से सामान चोरी होने को लेकर दर्ज करायी प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
घर से सामान चोरी होने को लेकर दर्ज करायी प्राथमिकी

थाना क्षेत्र के भेलाई गांव निवासी पंकज यादव ने गांव के ही पवन कुमार सिंह के घर से चोरी होने को लेकर धोरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

धोरैया. थाना क्षेत्र के भेलाई गांव निवासी पंकज यादव ने गांव के ही पवन कुमार सिंह के घर से चोरी होने को लेकर धोरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि गांव के ही पवन कुमार सिंह के घर व जमीन को देखरेख करने का काम करता हूं. जब पवन कुमार सिंह के घर को देखने गये तो पाया कि अज्ञात लोगों द्वारा मेन गेट का ताला तोड़ दिया गया है. घर के अंदर गये तो पाया कि किचन, बेडरूम, बाथरूम तथा पूजा घर का भी ताला टूटा हुआ था और मोटर, गैस सिलिंडर, धान अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर लिया गया है. इसे लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन