सीबीएसइ 10वीं में सफलता पर खुशी

कटोरिया : सीबीएसइ के 10वीं का रिजल्ट जारी होते ही कटोरिया एवं आसपास के क्षेत्रों में नेट पर रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी. कटोरिया के दुल्लीसार निवासी सुनील वर्णवाल के पुत्र अंकित आनंद ने 10 सीजीपीए अंक हासिल किये हैं. अरूण वर्णवाल की पुत्री आकांक्षा कुमारी ने 9.8 सीजीपीए अंक […]
कटोरिया : सीबीएसइ के 10वीं का रिजल्ट जारी होते ही कटोरिया एवं आसपास के क्षेत्रों में नेट पर रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी. कटोरिया के दुल्लीसार निवासी सुनील वर्णवाल के पुत्र अंकित आनंद ने 10 सीजीपीए अंक हासिल किये हैं. अरूण वर्णवाल की पुत्री आकांक्षा कुमारी ने 9.8 सीजीपीए अंक प्राप्त की है.
कोल्हुआ गांव के मनोज प्रसाद यादव व कुमारी प्रेमलता की पुत्री प्रिया राज ने 9.6 सीजीपीए अंक प्राप्त की है. प्रिया राज का लक्ष्य इंजीनियर बनने का है. जरीक मंडल की पुत्री खुशबू कुमारी मंडल ने 9.4 सीपीपीए अंक प्राप्त की है. कटोरिया बाजार के शशि वर्णवाल की पुत्री साक्षी सुमन ने भी 9.4 सीजीपीए अंक लायी है.
सरबरिया गांव निवासी कांग्रेस यादव व सकली देवकी के पुत्र प्रिंस कुमार ने 9.2 अंक प्राप्त किये हैं. कटोरिया बाजार के देवघर रोड स्थित संत मेरी इंग्लिश स्कूल में सफल छात्र-छात्राओं ने जश्न भी मनाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




