बैंक में हंगामा कर रहे नशेड़ी को भेजा जेल

बांका : शहर स्थित बैंक ऑफ इंडिया में गुरुवार को शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक नशेड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि शहर के मल्लिक टोला निवासी आलोक झा शराब के नशे में धुत होकर बैंक पैसे का लेन-देन करने के लिए पहुंचा था. बैंक में भीड़ […]
बांका : शहर स्थित बैंक ऑफ इंडिया में गुरुवार को शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक नशेड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि शहर के मल्लिक टोला निवासी आलोक झा शराब के नशे में धुत होकर बैंक पैसे का लेन-देन करने के लिए पहुंचा था. बैंक में भीड़ रहने के कारण उक्त वक्त बैंक कर्मी से उलझ गया.
जिस पर बैंक में मौजूद गार्ड ने उसे शांत करने का प्रयास किया लेकिन वो किसी का कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था. जिस पर बैंक कर्मी ने स्थानीय पुलिस को बैंक में हंगामा करने की जानकारी दी. सूचना मिलते ही अरूण कुमार पुलिस बल के साथ बैंक पहुंच कर उक्त नशेड़ी को हिरासत में लेते हुए मेडिकल के लिए सदर अस्पताल ले गया. जहां चिकित्सक ने नशे में होने की पुष्टी की. जिसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




