जैन धर्मावलंबियों ने निकाली प्रभातफेरी

किशनगंज : जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की 2616 वीं जयंती रविवार को धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनायी गी. अहले सुबह दिगंबर जैन मंदिर में भगवान महावीर का जन्माभिषेक व शांतिधारा का पाठ किया गया. अहिंसा व पंच महाव्रत के सिद्धांत के मार्गदर्शक व जीयो और जीने दो के संदेशवाहक भगवान महावीर […]
किशनगंज : जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की 2616 वीं जयंती रविवार को धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनायी गी. अहले सुबह दिगंबर जैन मंदिर में भगवान महावीर का जन्माभिषेक व शांतिधारा का पाठ किया गया. अहिंसा व पंच महाव्रत के सिद्धांत के मार्गदर्शक व जीयो और जीने दो के संदेशवाहक भगवान महावीर की आकर्षक शोभा यात्रा निकाली गयी. इसमें बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबियों ने उल्लास व श्रद्धा के साथ भाग लिया.
शोभा यात्रा दिगंबर जैन मंदिर से निकलकर नेमचंद रोड, महावीर मार्ग, धरमशाला रोड, तेरापंथ पहुंचा. जहां झंडोतोलन किया गया और फिर कैलटैक्स चौक होते हुए जैनमंदिर लौट गया. शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु अ¨हसा परमोधर्म: की जय, कटती गइया करे पुकार-बंद करो यह अत्याचार, तनमन करता कौन खराब-अंडा, मछली और शराब, भगवान महावीर की जय आदि नारे लगा रहे थे. शोभा यात्रा में शामिल जैन धर्मावलंबी महिलाएं, पुरुष, बच्चे सभी भगवान महावीर की तन्मयता के साथ स्तुति करते चल रहे थे.
महावीर जयंती के मौके पर शोभा यात्रा में मुख्य रूप से दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष त्रिलोक चंद, संजय चंदूवाड़, लाल चंद जी काला, भागचंद, सुरेश जैन, नीरज छावड़ा, धीरज छावडा, महिला मंडल की आंची देवी जैन, कविता जैन, रानी छावड़ा, प्रतिभा चंदूवाड़ आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




