मासूम को मिला मां का आंचल
बांका : थाना क्षेत्र के अंतर्गत विशनपुर गांव के बाबूलाल यादव ने अपनी पुत्री कविता की शादी कुछ साल पहले रजाैन थाना अंतर्गत खैरा पंचायत के नया टोला वखंडा गांव में गुरुदेव यादव के पुत्र प्रमोद यादव के साथ कराया था. शादी के कुछ माह से ही ससुराल पक्ष वाले लड़की को घर से निकलने […]
बांका : थाना क्षेत्र के अंतर्गत विशनपुर गांव के बाबूलाल यादव ने अपनी पुत्री कविता की शादी कुछ साल पहले रजाैन थाना अंतर्गत खैरा पंचायत के नया टोला वखंडा गांव में गुरुदेव यादव के पुत्र प्रमोद यादव के साथ कराया था. शादी के कुछ माह से ही ससुराल पक्ष वाले लड़की को घर से निकलने लगे. फिर भी वह अपना ससुराल छोड़ने को तैयार नहीं हुई. कविता को दो पुत्र रूपी संतान हैं. जिसमें एक चार माह का एक पुत्र है, पांच दिन पूर्व पति प्रमोद यादव ने पत्नी से मासूम को छीन कर रख लिया और मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया.
पीड़िता ने मायके आकर सारी बात अपने पिता के समक्ष रखी. इसके बाद वह महिला थाना में थानाध्यक्ष चंदना कुमारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. पुलिस की दबिश के बाद पीड़िता के पति ने पुत्र को लेकर अपने ससुराल आया और मासूम को पत्नी की गोद में देकर चलते बने. लेकिन पुलिस ने आरोपी लड़का को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष चंदना कुमारी ने कहा कि ससुर गुरुदेव यादव, सास माया देवी, देवर प्रह्वाद यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया. जिसे जल्द ही गिरफ्तारी कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










