बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो हुए घायल

Published at :02 Jan 2017 7:03 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो हुए घायल

कटोरिया : कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर घोरमारा गांव के निकट रविवार की शाम साढ़े छह बजे हुई बाइक दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जख्मी में घोरमारा गांव का युवक जम्हीर अंसारी (18वर्ष) पिता मजबूल अंसारी एवं तरगच्छा गांव का ऑटो चालक जितेंद्र पंडित (23वर्ष) पिता उगन पंडित शामिल हैं. दोनों […]

विज्ञापन

कटोरिया : कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर घोरमारा गांव के निकट रविवार की शाम साढ़े छह बजे हुई बाइक दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जख्मी में घोरमारा गांव का युवक जम्हीर अंसारी (18वर्ष) पिता मजबूल अंसारी एवं तरगच्छा गांव का ऑटो चालक जितेंद्र पंडित (23वर्ष) पिता उगन पंडित शामिल हैं.

दोनों घायलों को बेहोशी की हालत में ग्रामीणों व पुलिस के सहयोग से एंबुलैंस द्वारा रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज हेतु देवघर रेफर कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार घोरमारा गांव में जम्हीर अंसारी अन्य लोगों के साथ सड़क किनारे खड़ा था. तभी उसे एक अनियंत्रित बाइक चालक ने जोरदार धक्का मार दिया. धक्का मारने के बाद बाइक चालक जितेंद्र पंडित भी गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन