अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त

Published at :26 Dec 2016 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त

बांका : सदर थाना क्षेत्र के कर्मा गांव के पश्चिम स्थित चांदन नदी से बालू का उठाव करते दो ट्रैक्टर को खान निरीक्षक ने रविवार को जब्त कर लिया. जानकारी के अनुसार सुबह करीब नौ बजे जिला पुलिस बल के साथ खान निरीक्षक विजय प्रसाद सिंह अवैध बालू उत्खनन के रोक के लिए बालू घाट […]

विज्ञापन

बांका : सदर थाना क्षेत्र के कर्मा गांव के पश्चिम स्थित चांदन नदी से बालू का उठाव करते दो ट्रैक्टर को खान निरीक्षक ने रविवार को जब्त कर लिया. जानकारी के अनुसार सुबह करीब नौ बजे जिला पुलिस बल के साथ खान निरीक्षक विजय प्रसाद सिंह अवैध बालू उत्खनन के रोक के लिए बालू घाट का निरीक्षण कर रहे थे. इसी दौरान कर्मा गांव के समीप चांदन नदी में दो ट्रैक्टर पर मजदूर बालू लोड कर रहे थे. पुलिस के साथ खान निरीक्षण जब ट्रैक्टर की ओर जाने लगे तो पुलिस को देख ट्रैक्टर चालक एवं मजदूर ट्रैक्टर को छोड़कर भाग निकले. इसके बाद खान निरीक्षक द्वारा निजी चालक को बुलाकर ट्रैक्टर को नदी से खिंचवा कर बांका थाना भेजवाया गया.

इस संबंध में खान निरीक्षक ने बताया कि बालू संवेदक के द्वारा उक्त घाट से वर्तमान में बालू का उठाव बंद है. लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा चोरी छिपे बालू का उठाव किया जा रहा था. जिस पर छापामारी कर कार्रवाई की गयी है. साथ ही उन्होंने बताया कि वैसा से लेकर कर्मा तक नदी के बांध को पूरी तरह बांध दिया गया है, जो व्यक्ति अवैध तरिके से बालू उठाव के लिए बांध को काट कर नदी में वाहन का प्रवेश करायेंगे उनके उपर अवैध बालू उत्खनन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन