मां-बेटे की हत्या, दुधमुंहीं बच्ची जख्मी

कटोरिया(बांका) : कटोरिया थाने की हड़हार पंचायत के सिमरखूंट गांव में बुधवार की देर रात अपराधियों ने घर में घुस कर योगेंद्र उर्फ योगी ठाकुर की पत्नी फूलन देवी व उसके छह वर्षीय बेटे प्रिंस कुमार को चाकू गोद कर मौत के घाट उतार दिया. वहीं, सात माह की दुधमुंहीं बेटी निशा कुमारी को भी […]
कटोरिया(बांका) : कटोरिया थाने की हड़हार पंचायत के सिमरखूंट गांव में बुधवार की देर रात अपराधियों ने घर में घुस कर योगेंद्र उर्फ योगी ठाकुर की पत्नी फूलन देवी व उसके छह वर्षीय बेटे प्रिंस कुमार को चाकू गोद कर मौत के घाट उतार दिया. वहीं, सात माह की दुधमुंहीं बेटी निशा कुमारी को भी मृत समझ कर छोड़ दिया.
सिमरखूंट गांव के योगेंद्र ठाकुर को पुलिस ने चोरी के एक मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया था. पति की गैर मौजूदगी में पत्नी व उसके बेटे की हत्या कर दी गयी है़ सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और मामले की जांच की़ हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका. मृतका की सास केशिया देवी के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




