गिरफ्तार पूजा ने संजीव की हत्या के उगले राज

Published at :01 Dec 2016 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
गिरफ्तार पूजा ने संजीव की हत्या के उगले राज

शंभुगंज : शंभुगंज पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के झाझा गांव निवासी पूजा कुमारी ने शंभूगंज पुलिस के समक्ष वारसावाद गांव के संजीव कुमार की हत्याकांड का राज उगल दिया है. शंभुगंज पुलिस ने मंगलवार की शाम ही गुप्त सुचना के आधार पर पूजा कुमारी को वारसावाद के समीप से गिरफ्तार […]

विज्ञापन

शंभुगंज : शंभुगंज पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के झाझा गांव निवासी पूजा कुमारी ने शंभूगंज पुलिस के समक्ष वारसावाद गांव के संजीव कुमार की हत्याकांड का राज उगल दिया है. शंभुगंज पुलिस ने मंगलवार की शाम ही गुप्त सुचना के आधार पर पूजा कुमारी को वारसावाद के समीप से गिरफ्तार किया था.

गिरफ्तार पूजा कुमारी ने पुलिस के समक्ष बताया की झाझा गांव की ही उनकी सहेली (काल्पनिक नाम) रूदल यादव की पुत्री रचना कुमारी से वारसावाद गांव का संजीव कुमार प्यार करता था. जहां दोनों के बीच मिलाने व लाने का काम वह करती थी. जिस दिन संजीव कुमार की हत्या हुई उसी दिन उसकी प्रेमिका शादी के नीयत से घर से भागनेवाली थी.

जहां इसकी भनक प्रेमिका के परिवारवालों को लग गयी थी, इस दौरान प्रेमिका के घरवालों ने शातिराना अंदाज में दोनों की शादी कराने की बात कहते हुए संजीव कुमार को फोन कर बुलाने के लिए रचना को कहा. रचना ने अपने सहेली पूजा कुमारी को सारी बात बतायी. उसी वक्त पूजा कुमारी के फोन से संजीव को बहियार के एक ठिकाने पर बुलाया. जिसके बाद प्रेमिका के परिजनों ने उसकी हत्या कर लाश को छुपा दिया. पूजा ने आगे बताया कि उन्हे ये पता नहीं था कि संजीव को बुलाकर उसकी हत्या कर दी जायेगी.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष : शंभुगंज थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार पूजा कुमारी को बुधवार को न्यायिक हिरासत में से जेल भेज दिया गया. साथ ही इस कांड में शामिल लगभग सभी की पहचान कर लिया है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन