विजयहाट में अतिक्रमित भूमि आज होगी खाली

Published at :15 Nov 2016 1:55 AM (IST)
विज्ञापन
विजयहाट में अतिक्रमित भूमि आज होगी खाली

बाराहाट : प्रखंड के विजयहाट बाजार में मंगलवार को अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का डंडा चलेगा. सोमवार को सीओ दीपक कुमार के निर्देश पर विजयहाट बाजार में लाउडस्पीकर द्वारा सभी अतिक्रमणकारियों को 24 घंटे के अंदर सरकारी जमीन को खाली करने को कहा गया है. समय सीमा के बाद प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई […]

विज्ञापन

बाराहाट : प्रखंड के विजयहाट बाजार में मंगलवार को अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का डंडा चलेगा. सोमवार को सीओ दीपक कुमार के निर्देश पर विजयहाट बाजार में लाउडस्पीकर द्वारा सभी अतिक्रमणकारियों को 24 घंटे के अंदर सरकारी जमीन को खाली करने को कहा गया है. समय सीमा के बाद प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही गयी.

वहीं देर शाम सोमवार को अंचलाधिकारी ने विजयहाट पहुंच कर स्थानीय दुकानदार से मिलकर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. माना जा रहा है कि कुछ लोग सरकारी जमीन को किसी भी कीमत पर अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहते है. अब देखना दिलचस्प होगा मंगलवार को प्रशासन किस तैयारी के साथ ऐसे हालात से निबटने में कामयाब होता हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन