खुश होकर सेल्फी ले रही थीं डीआरएम की बेटी

बांका : बांका रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को बांका जसीडीह ट्रेन का उद्घाटन के मौके पर पहुंचे मालदा डिविजन के डीआरएम मोहित सिन्हा अपने साथ अपनी पुत्री को भी लाये थे. जब वो उद्घाटन के दौरान मंच से बांका के नागरिकों एवं यात्री को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान उनकी पुत्री पिता द्वारा दिये […]
बांका : बांका रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को बांका जसीडीह ट्रेन का उद्घाटन के मौके पर पहुंचे मालदा डिविजन के डीआरएम मोहित सिन्हा अपने साथ अपनी पुत्री को भी लाये थे. जब वो उद्घाटन के दौरान मंच से बांका के नागरिकों एवं यात्री को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान उनकी पुत्री पिता द्वारा दिये जा रहे भाषण को रिकार्ड कर रही थी. साथ ही स्टेशन पर बढ़ते भीड़ को देख वो अपने मोबाइल से ट्रेन के साथ सेल्फी भी ले रही थी.
पिता को भाषण देते देख वो काफी उत्साहित थी. बांका जसीडीह पेसेंजर ट्रेन जब तक स्टेशन पर खड़ी रही तब तक वो स्टेशन मास्टर के गेट पर से भीड़ को देखती रही. ट्रेन खुलने के बाद वो अपनी कोच में जाकर बैठ और पिता के साथ रवाना हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










