मंदार मार्ग पर दिखा 8 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Updated:
विज्ञापन

अजगर के साथ वन विभाग की टीम | Prabhat Khabar Network

बौंसी के मंदार पर्वत मार्ग पर 8 फीट लंबा अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें।

विज्ञापन

बौंसी (बांका). बौंसी के मंदार पर्वत मार्ग स्थित फ्रीडम मिशन के समीप शुक्रवार देर शाम करीब 8 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया. सोशल मीडिया कर्मी निर्मल झा और स्थानीय लोगों की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सुरक्षित रेस्क्यू अभियान चलाया. फारेस्टर विद्यासागर के नेतृत्व में वन रक्षी गौरव गिरी, अमित कुमार, विवेक कुमार समेत अन्य कर्मियों ने सावधानीपूर्वक अजगर को पकड़ लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसके बाद देर रात उसे भलजोर के घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया.फारेस्टर ने बताया कि बारिश और मौसम में बदलाव के दौरान जंगली क्षेत्रों से सांप अक्सर भोजन या सुरक्षित ठिकाने की तलाश में रिहायशी इलाकों और सड़कों की ओर आ जाते हैं.उन्होंने लोगों से ऐसे मामलों में घबराने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना देने की अपील की, ताकि वन्यजीवों और लोगों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन