बढ़ गयी है शीतल पेय की मांग

बांका : बढ़ती गरमी और झुलसाती धूप से त्रस्त लोगों के बीच शीतल पेय की मांग काफी बढ़ रही है. रक्षाबंधन में राखी और होली में रंग पिचकारी की तरह इन दिनों शहर के बाजारों में शीतल पेय की दुकानें कतारों में सज गयी है. इन दुकानों में अन्य सामग्रियों की अपेक्षा शीतल पेय खरीदने […]
बांका : बढ़ती गरमी और झुलसाती धूप से त्रस्त लोगों के बीच शीतल पेय की मांग काफी बढ़ रही है. रक्षाबंधन में राखी और होली में रंग पिचकारी की तरह इन दिनों शहर के बाजारों में शीतल पेय की दुकानें कतारों में सज गयी है. इन दुकानों में अन्य सामग्रियों की अपेक्षा शीतल पेय खरीदने वालों की भीड़ ज्यादा लग रही है.
लोग कहते हैं कि ठंडा पीने से उन्हें कितना फायदा या नुकसान हो रहा, वे नहीं जानते लेकिन गले की ठंडक हलक से नीचे उतर कर कुछ पलों के लिए ही सही गरमी से कुछ राहत तो जरूर देती है. इधर आम और जीरे के शरबत की मांग भी यहां खूब बढ़ गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










