जिले में कोटपा कानून की उड़ रही धज्जियां

बांका : जिले में इन दिनों कोटपा कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ रही है. जिला मुख्यालय से लेकर संपूर्ण बांका जिले के हाट-बाजारों में सरेआम दुकानदार गुटका के पैकेट को अपने दुकानों के आगे रख कर बेच रहे हैं जबकि शहर में दिनों भर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी वाहनों से आते-जाते रहते हैं. इसके बावजूद […]
बांका : जिले में इन दिनों कोटपा कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ रही है. जिला मुख्यालय से लेकर संपूर्ण बांका जिले के हाट-बाजारों में सरेआम दुकानदार गुटका के पैकेट को अपने दुकानों के आगे रख कर बेच रहे हैं जबकि शहर में दिनों भर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी वाहनों से आते-जाते रहते हैं. इसके बावजूद मामले में कार्रवाई नहीं हो रही है,
और इसका फायदा दुकानदार उठा रहे हैं. शहर के पुरानी बस स्टैंड, कटोरिया रोड, गांधी चौक, विजयनगर चौक, आजाद चौक, ब्लॉक परिसर, शास्त्री चौक, शिवाजी चौक, एसबीआइ मुख्य शाखा के समीप, कोर्ट परिसर सहित अन्य जगहों पर गुटखे बिक रहे हैं. जब से बिहार सरकार के द्वारा गुटखा की बिक्री पर रोक लगायी गयी है, तब से दुकानदार अधिक कीमत ले कर इसे बेच रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










