19 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

बाराहाट के पूर्व मुखिया का निधन, शोक

बाराहाट के पूर्व मुखिया का निधन, शोकबाराहाट. बाराहाट के पूर्व मुखिया महानंद चौधरी का निधन शनिवार देर रात उनके पैतृक आवास पर हो गया. वो 108 वर्ष के थे. र्स्वी चौधरी ने लगातार 40 वर्ष तक बाराहाट वर्तमान में सोनडीहा उत्तरी का प्रतिनिधित्व किया. श्री चौधरी के निधन की खबर सुन कर क्षेत्र के लोगों […]

बाराहाट के पूर्व मुखिया का निधन, शोकबाराहाट. बाराहाट के पूर्व मुखिया महानंद चौधरी का निधन शनिवार देर रात उनके पैतृक आवास पर हो गया. वो 108 वर्ष के थे. र्स्वी चौधरी ने लगातार 40 वर्ष तक बाराहाट वर्तमान में सोनडीहा उत्तरी का प्रतिनिधित्व किया. श्री चौधरी के निधन की खबर सुन कर क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी. उनके अंतिम दर्शन के लिये रविवार तड़के से ही लोगों का तांता लगा रहा. स्व चौधरी के चार पुत्र एवं आठ बेटी के पोते नाती हैं. उनका अंतिम संस्कार उत्तर वाहिनी गंगा सुलतानगंज के घाट पर किया गया. मुखाग्नि की रस्म उनके बड़े पुत्र महेश चौधरी ने पूरी की. पूर्व मुखिया के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामानंद चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, राजीव लोचन मिश्रा, दीपक साह, शंकर चौधरी, सुनील कुमार सिंह , हीरा मंडल, राजेंद्र साह, सुनील चौधरी, सत्यनारायण मंडल, राजीव चौधरी, रामलखन साह, रवि झा, विनोद मंडल, उदय शर्मा, प्रदीप टिबरेलबाल शामिल हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें