पति के खाता में पैसा जमा करने गयी महिला के थैला से 66 हजार गायब, जांच में जुटी पुलिस

Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 23 Feb 2026 9:10 PM

विज्ञापन

पति के खाता में पैसा जमा करने गयी महिला के थैला से 66 हजार गायब,

विज्ञापन

बैंक में फार्म भरने के दौरान दो युवक ने थैला से उड़ाया पैसा, घटना सीसीटीवी में हुआ कैद. पीड़िता का रो-रो कर बुरा हाल, मामले को लेकर पुलिस से किया शिकायत. बांका. शहर स्थित स्टैंड बैंक एडीवी शाखा में पैसा जमा करने गयी एक महिला के थैला से रुपया गायब होने का मामला सामने आया है. इसको लेकर पीड़िता रैनिया जोगडीहा निवासी कंचन देवी ने सदर थाना पहुंचकर मामले में शिकायत की है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मेरा एलआईसी का पैसा बैंक ऑफ बड़ौदा बैक के खाता में आया था. इसी बीच दिल्ली में नौकरी करने के दौरान मेरे पति राहुल पांडेय ने एक जमीन की खरीदारी की है. जिसे लेकर पति ने सोमवार को मुझे पैसा भेजने के लिए कहा. जिसके बाद मैं अपनी पुत्री के साथ उक्त बैंक पहुंचा और वहां से पैसे का निकासी कर पति के खाता पर भेजने के लिए स्टैंड बैंक एडीवी शाखा पहुंची. जहां मेरा थैला में 73 हजार रुपया था. पीड़िता ने आगे बताया कि जैसे ही मैं बैंक के काउंटर पर फार्म भरने के लिए पहुंचा कि मेरे पीछे से दो युवक आया. मैं एक युवक को फार्म भरने की बात कही. इसी बीच मेरे हाथ में रुपया से भरा थैला से दूसरा युवक ने 66 हजार रुपया निकाल कर अपने थैला में लेकर बाहर निकल गया और मेरा फार्म भर रहे युवक भी वहां से निकल गया. इसके बाद मैं फार्म भरकर जब पैसा जमा करने के लिए थैला में हाथ दिया तो मेरा पैसा गायब था. थैला से मात्र सात हजार रुपया निकला जो 66 हजार के गदी से अलग था. वहीं इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पीड़िता के साथ गश्ती पदाधिकारी को बैंक भेजकर सीसीटीवी कैमरा आदि की जांच कर युवक की पहचान की जा रही है. इसके साथ आगे की कार्यवाही की जा रही है.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन