लंबित योजनाओं को शीघ्र करें पूरा

Published at :28 Nov 2015 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
लंबित योजनाओं को शीघ्र करें पूरा

निधिचांदन : प्रखंड परिसर के ट्रायसम भवन में पंचायत समिति की बैठक आयोजित हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख पलटन यादव ने की़ बैठक में मनरेगा, आंगनबाड़ी, शिक्षा, मध्याह्न भोजन, आपूर्ति, किसानों को सरकार द्वारा दिये जाने वाली खाद-बीज योजना, डीजल अनुदान योजना आदि पर चर्चा हुई़ बीडीओ श्याम कुमार ने बैठक के दौरान लंबित योजनाओं […]

विज्ञापन

निधिचांदन : प्रखंड परिसर के ट्रायसम भवन में पंचायत समिति की बैठक आयोजित हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख पलटन यादव ने की़ बैठक में मनरेगा, आंगनबाड़ी, शिक्षा, मध्याह्न भोजन, आपूर्ति, किसानों को सरकार द्वारा दिये जाने वाली खाद-बीज योजना, डीजल अनुदान योजना आदि पर चर्चा हुई़

बीडीओ श्याम कुमार ने बैठक के दौरान लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने की बात उपस्थित जनप्रतिनिधियों से की़ मनरेगा कर्मी को क्षेत्र में मजदूरों का पलायन रोकने हेतु जन उपयोगी योजनाओं का चयन कर इस अधिक से अधिक लाभ कामगार मजदूरों को देने का निर्देश दिया़

मौके पर अंचलाधिकारी कौशल किशोर सिन्हा, थानाध्यक्ष आशीष कुमार, पीओ नींबू लाल, एमओ संदीप वर्णवाल, बीसीओ राजीव कुमार रंजन, मुखिया संघ के अध्यक्ष कालेश्वर यादव, सुरेश यादव, मीना कुमारी, वीणा देवी, मालती मुर्मू, कुसमी देवी, शहेंद्र दास, भैरो मरीक, विनीता देवी, पंसस राजेंद्र मिस्त्री, तस्लीम अंसारी, महिला पर्यवेक्षिका रानी पिंकी, पीएचइडी सहित अन्य विभागों के कर्मी के अलावा सभी पंचायत सचिव भी मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन