आपदा से बच्चों को बचाने के गुर सीख रहे हैं गुरुजी

बांका. प्रखंड संसाधन केंद्र बांका के अंतर्गत चलने वाले आपदा प्रबंधन के तहत मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा योजना का चार दिवसीय प्रशिक्षण 30 जून से शुरू हो गया. इसमें प्रखंड के सभी विद्यालयों से दो-दो शिक्षकों ने भाग लिया है. इसमें विद्यालय में बच्चों को आपदा जैसे भूकंप, अगलगी, बाढ़ से कैसे बचा जाये के गुर […]
बांका. प्रखंड संसाधन केंद्र बांका के अंतर्गत चलने वाले आपदा प्रबंधन के तहत मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा योजना का चार दिवसीय प्रशिक्षण 30 जून से शुरू हो गया. इसमें प्रखंड के सभी विद्यालयों से दो-दो शिक्षकों ने भाग लिया है. इसमें विद्यालय में बच्चों को आपदा जैसे भूकंप, अगलगी, बाढ़ से कैसे बचा जाये के गुर सिखाया जा रहा है.
प्रखंड के दो केंद्रों पर यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसमें प्रशिक्षक के रूप में अमरेंद्र नारायण सिंह सीआरसीसी तेलिया, संतोष सिंह सीआरसीसी निपनियां, मिथलेश सिंह सीआरसीसी सैजपुर, सुजीत कुमार सीआरसीसी भदरार प्रशिक्षण दे रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










