सदर अस्पताल में वृद्ध महिला की हुई मौत

बांका: सदर अस्पताल बांका में सोमवार को एक वृद्ध महिला की मृत्यु हो गयी. परिजनों ने चिकित्सक द्वारा इलाज नहीं करने का आरोप लगाया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के चिलकावर असौता पंचायत के 72 वर्षीय संजू देवी अपने निवास पर अचानक बेहोश हो गयी. इसी हालत में नीरज कुमार सहित अन्य परिजनों […]
इसी हालत में नीरज कुमार सहित अन्य परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल लाया जहां उनकी मृत्यु एक घंटे बाद हो गयी. जिस वक्त मरीज को अस्पताल लाया गया उस वक्त पूर्व में अस्पताल के डॉक्टर के साथ किये गये अभद्र व्यवहार को लेकर चिकित्सक ने योगदान देना बंद कर दिया था.
परिजनों का कहना था कि इलाज के अभाव में ही मरीज की मृत्यु हुई अगर इलाज किया जाता तो जान नहीं जाती. इस संबंध में सीएस डॉ जितेंद्र कुमार ने बताया कि महिला की मौत इलाज के अभाव में नहीं हुई है. अंतिम क्षण में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था. चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ और उनकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










