सदर अस्पताल में डायलिसिस सेवा शुरू, एक का हुआ इलाज

बांका: सदर अस्पताल बांका में अब मरीजों का डायलिसिस किया जायेगा. बिहार सरकार व बी ब्रान के द्वारा रोगियों के इलाज के लिए यह संयंत्र सदर अस्पताल परिसर में लगाया गया है. शनिवार को इसका उद्घाटन सीएस डॉ जीतेंद्र कुमार ने किया. प्रथम दिन ही विजय नगर निवासी धनंजय पाठक की पत्नी का इलाज किया […]
इस मौके पर सीएस ने बताया कि इलाज के लिए तकनीकी रूप से उन्नत डायलिसिस उपकरण लगाया गया है. साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सक व अनुभवी टीम की भी तैनाती की गयी है, ताकि मरीजों का इलाज सही से किया जा सके. इस संबंध में डायलिसिस सेंटर के चिकित्सा पदाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि बिहार में यह 17 वां सेंटर स्थापित किया गया है, जो पूर्ण रूप से वातानुकूलित व स्वच्छ है. मरीजों को यहां सारी सुविधाएं मुहैया करायी जायेगी. इलाज के लिए मरीजों को एक हजार 480 रुपये का भुगतान करना होगा. उन्होंने बताया कि हीमोडालिसिस, पेरिटोनियल डायलिसिस व गुरदा प्रत्यारोपण कर पीड़ित मरीजों का इलाज किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










