ePaper

मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन 46 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Updated at : 17 Feb 2026 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन 46 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन प्रखंड के तीनों परीक्षा केंद्रों पर हिंदी एवं उर्दू विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई.

विज्ञापन

बौंसी. मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन प्रखंड के तीनों परीक्षा केंद्रों पर हिंदी एवं उर्दू विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई. परीक्षा प्रथम एवं द्वितीय पाली में आयोजित की गयी. दोनों पालियों में कुल 2326 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2280 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 46 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गये. सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक निगरानी के बीच परीक्षा संपन्न हुई. कहीं से भी कदाचार या अव्यवस्था की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई. एलएनडी प्रोजेक्ट बालिका माध्यमिक विद्यालय में प्रथम पाली में 441 में 432 उपस्थित, द्वितीय पाली में 409 में 405 उपस्थित थे. सीएनडी हाई स्कूल में प्रथम पाली में 305 में 295, द्वितीय पाली में 340 में 330 उपस्थित रहे. चनवे उच्च विद्यालय, मनियारपुर में प्रथम पाली में 440 में 433, द्वितीय पाली में 391 में 385 उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन